वैक्सीन रखने के गुर सीख रहे कर्मी
Updated at : 07 Mar 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

जिले के 48 कर्मी हो रहे प्रशिक्षित बिहारशरीफ : वैक्सीन को सुरक्षित रखने के गुर सीख रहे हैं जिले के स्वास्थ्य कर्मी.अस्पतालों के कोल्ड चैन में वैक्सीन को सुरक्षित रखने के बारे में टिप्स बताये जा रहे हैं. इसके लिए जिले के हरेक पीएचसी के कोल्ड चैन के कर्मियों की दो दिवसीय ट्रेनिंग सोमवार से […]
विज्ञापन
जिले के 48 कर्मी हो रहे प्रशिक्षित
बिहारशरीफ : वैक्सीन को सुरक्षित रखने के गुर सीख रहे हैं जिले के स्वास्थ्य कर्मी.अस्पतालों के कोल्ड चैन में वैक्सीन को सुरक्षित रखने के बारे में टिप्स बताये जा रहे हैं. इसके लिए जिले के हरेक पीएचसी के कोल्ड चैन के कर्मियों की दो दिवसीय ट्रेनिंग सोमवार से सदर अस्पताल परिसर अवस्थित पुराने जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में शुरू हुई.इसकी शुरुआत सिविल सर्जन डॉ.सुबोध प्रसाद सिंह ने की.इस मौके पर सीएस डॉ.सिंह ने कहा कि कर्मी लोग अस्पतालों की शीतश्रृंखला में वैक्सीन को पूरी तरह से रख रखाव सही ढंग से करें.ताकी वैक्सीन की गुणवत्ता बनी रही.वैक्सीन बच्चों को विभिन्न तरह की बीमारियों से बचाव के लिए आये दिन लगाये जाते हैं.इसका मुख्य उद्देश्य है कि बच्चों को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखा जाय.
जब बच्चे रोगमुक्त होंगे तो वे शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ होंगे.लिहाजा शिशु मृत्यु दर में भी कमी आयेगी.अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.ललित मोहन प्रसाद ने कहा कि जब कर्मी प्रशिक्षित होंगे तो निश्चित रूप से कोल्ड चैन का भी रखरखाव सही ढंग से होगा. जब कोल्ड चैन की व्यवस्था सुदृढ़ होगी तो उसमें वैक्सीन को सुरक्षित रखने में सहूलियत होगी.कर्मी लोग इसका मेंटन सही ढंग से बराबर रखेंगे.जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि कोल्ड चैन को मेंटन बनाये रखने व वैक्सीन व कागजात को व्यवस्थित रखने के लिए जिले के 48 कोल्ड चैन के कर्मी ट्रेनिंग ले रहे हैं.कर्मियों को मंगलवार को भी इस बारे में जानकारी दी जायेगी..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




