90 एकड़ में बनेगी एकेडमी

Updated at : 06 Mar 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
90 एकड़ में बनेगी एकेडमी

लक्ष्य . विश्वस्तरीय होगी राजगीर की स्पोर्ट्स एकेडमीसभी प्रकार के खेलों की सुविधाओं के साथ होगी कोचिंग की व्यवस्थाखर्च होंगे 633 करोड़ रुपये बिहारशरीफ : सभी तरह के खेल की सुविधाओं से वंचित जिले को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स एकेडमी की सुविधा प्राप्त होगी. 633 करोड़ की राशि से राजगीर के ढेरा गांव […]

विज्ञापन

लक्ष्य . विश्वस्तरीय होगी राजगीर की स्पोर्ट्स एकेडमी
सभी प्रकार के खेलों की सुविधाओं के साथ होगी कोचिंग की व्यवस्था
खर्च होंगे 633 करोड़ रुपये

बिहारशरीफ : सभी तरह के खेल की सुविधाओं से वंचित जिले को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स एकेडमी की सुविधा प्राप्त होगी. 633 करोड़ की राशि से राजगीर के ढेरा गांव में स्पोर्टस एकेडमी का निर्माण किया जायेगा. स्पोर्ट्स एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय मानक का अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम भी होगा. इस योजना को 2020 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य है. इसका मास्टर प्लान दिल्ली के आरकॉप एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया जा रहा है. राजगीर के ढेरा गांव में 90 एकड़ जमीन में इसका निर्माण किया जायेगा. इस स्पोर्ट्स एकेडमी में क्रिकेट स्टेडियम के साथ ही फुटबाॅल, हॉकी,

बास्केट बॉल, हैंडबाल, साइकिलिंग, एथलेटिक्स के मैदान व कोर्ट होंगे. क्रिकेटरों को प्रैक्टिस करने के लिए अलग से पिच, वॉलीबॉल कोर्ट, खेल के दौरान दुर्घटनाओं में जख्मी होनेवालों के उपचार की बेहतर सुविधा के साथ स्पोर्ट्स साइंस की फैकल्टी भी होगी. रेसलिंग, जूडो, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कबड्डी, तीरंदाजी, शूटिंग, जिम की सुविधा के अलावा गर्ल्स एवं ब्वायज हॉस्टल, अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए क्वार्टर भी होंगे.
समय की मांग थी स्पोर्ट्स एकेडमी : राजगीर में अंतरराष्ट्रीय मानक का स्पोर्ट्स समय की मांग थी. राजगीर के पिलखी गांव में नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है. यहां पढ़ने के लिए देश- विदेश के विद्यार्थी आयेंगे. राजगीर में स्पोर्टस एकेडमी होने से देश- विदेश के विद्यार्थियों के साथ नालंदा के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा. इसकी जिस खेल के रुचि होगी, वे उस खेल की बारीकियां सीखने के साथ ही यहां अन्य खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा भी कर सकेंगे. इस स्पोर्ट्स में न केवल सभी प्रकार के खेल की सुविधा होगी. बल्कि उस खेल के उच्चस्तरीय कोच भी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन