सांस्कृतिक ग्राम की होगी स्थापना
Updated at : 05 Mar 2017 1:30 AM (IST)
विज्ञापन

मुहिम. जिले में 365 एकड़ का बना लैंड बैंक,उद्यम की स्थापना में होगा सहायक सूरजपुर गांव के पास 49 एकड़ जमीन का अधिग्रहण बिहारशरीफ : जिले में उद्योग समेत आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार के लिए भूमि बैंक के रूप में 365 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है. नालंदा विश्वविद्यालय ने नए परिसर के पास […]
विज्ञापन
मुहिम. जिले में 365 एकड़ का बना लैंड बैंक,उद्यम की स्थापना में होगा सहायक
सूरजपुर गांव के पास 49 एकड़ जमीन का अधिग्रहण
बिहारशरीफ : जिले में उद्योग समेत आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार के लिए भूमि बैंक के रूप में 365 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है. नालंदा विश्वविद्यालय ने नए परिसर के पास बनने वाले लैंड बैंक के लिए एक अरब 73 करोड़ की परियोजना में जमीन दाताओं के बीच एक अरब 72 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है. भूमि बैंक का प्रयोग अनेक प्रकार के उद्यम की स्थापना में होगा जिससे रोजगार के नये-नये अवसर बढ़ेंगे. सांस्कृतिक ग्राम के लिए 49 एकड़ का अधिग्रहण किया गया है.
पर्यटन व सांस्कृतिक को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक ग्राम की स्थापना की जानी है. सिलाव प्रखंड के सूरजपुर गांव के पास 49 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. 63 करोड़ की परियोजना में भू-धारकों को 33 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है. पर्यटन विभाग से और रुपये की मांग की गयी है. परियोजनाओं के अलावा जिले में सड़कों का जाल बिछाने के लिए भी सतत लीज के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही.
कल्याण बिगिहा पथ उन्नयन के लिए 16 एकड़ जमीन का अधिग्रहण: कुंडलपुर से पावापुरी भाया धरहरा नांनद पथ चौड़ीकरण 6 करोड़ 71 लाख लागत वाले प्रोजेक्ट के लिए 11 एकड़ जमीन अधिकृत किया चुका है. 5 करोड़ 24 लाख का भुगतान भी हो गया है.पावापुरी घोसरावां पथ के उन्नयन के लिए 2 करोड़ से अधिक की से 8 एकड़ जमीन का अधिग्रहण एवं लाभुकों को भुगतान किया जा रहा है. इसी प्रकार हरनौत स्टेशन से कल्याण बिग पथ उन्नयन के लिए 16 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है. प्राक्कलित मुआवजे के रुपये तीन करोड़ में से 2 करोड़ 28 लाख का भुगतान किया जा चुका है. साथ ही चंडी सरमेरा राज्य उच्च पथ 78 पथ के लिए 655 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हुआ है.
राजगीर बाइपास के 215 एकड़ जमीन
राजगीर बाईपास के 215 एकड़ जमीन अधिगृहित किया जा रहा है. 24 करोड़ की निर्धारित मुआवजे की राशि 21 करोड़ का भुगतान हो चुका है. नांनद बाईपास के लिए 8 एकड़ जमीन अधिगृहित हुआ है. जनता की सुविधा के लिए नूरसराय से सिलाव पथ भाया बेगमपुर के लिए 26 करोड़ से 26 एकड़ की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. नालंदा से इस्लामपुर भाया बेन पथ चौड़ीकरण के लिए 52 करोड़ की मुआवजे में से 26 करोड़ का भुगतान भी हो चुका है. इस्लामपुर बाइपास के लिए 29 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 7 करोड़ 67 लाख मुआवजा निर्धारित हुई है.
हाइवे प्रोजेक्ट पर विशेष नजर
डीएम डाॅ त्यागराजन एसएम ने कहा कि हाइवे प्रोजेक्ट के अधीन भी तीन बड़े-बड़े में फतुहा-हरनौत-बाढ़ के विस्तारीकरण के लिए 10 एकड़ का अधिग्रहण हुआ है. नेशनल उच्च पथ 82 (बिहारशरीफ-बरबीघा-मोकामा) के लिए 13 गांवों में कुल 41 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हुआ है. इसी प्रकार नेशनल उच्च पथ बिहारशरीफ-राजगीर-गया के 4 लेंनिंग के लिए रास्ते में पड़ने वाले 21 गांवों में 61 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हुआ है. मुआवजे की स्वीकृत 31 करोड़ में से 29 करोड़ का भुगतान भी हो चुका है.
क्या कहते हैं अधिकारी
सड़क निर्माण की कई परियोजनाओं पर भी युद्धस्तर पर कार्य जारी है. सड़क निर्माण या विस्तारीकरण में लगे विभागों से कहा गया है कि भू-अर्जन के मामले का निबटारा करते हुए सड़क निर्माण को पूरा करें. इससे समय पर काम पूरा होगा एवं जिला में सड़कों की जाल बिछेगा. समस्या आने पर प्राथमिकता से निराकरण कराये जाने को कहा गया है.
डाॅ त्यागराजन एसएम, जिलाधिकारी, नालंदा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




