अच्छे क्वालिटी के चूना का करें इस्तेमाल: एमडी
Updated at : 05 Mar 2017 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : कांफेड की प्रबंध निदेशक सीमा त्रिपाठी शनिवार को बिहारशरीफ पहुंचकर नीरा प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया. शहर के बाजार समिति में स्थित नीरा प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण के साथ ही सभी प्रकार की तैयारी का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि नीरा प्रोसेसिंग प्लांट में यहां अच्छा काम हुआ है. उन्होंने आदेश दिया […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : कांफेड की प्रबंध निदेशक सीमा त्रिपाठी शनिवार को बिहारशरीफ पहुंचकर नीरा प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया. शहर के बाजार समिति में स्थित नीरा प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण के साथ ही सभी प्रकार की तैयारी का भी जायजा लिया. उन्होंने कहा कि नीरा प्रोसेसिंग प्लांट में यहां अच्छा काम हुआ है. उन्होंने आदेश दिया कि नीरा निकालने के लिए प्रयुक्त होने वाले बरतन में अच्छी क्वालिटी का चूना उपयोग में लाये.
चेन्नई से इस गुणवत्ता का चूना मंगाकर इस व्यवसाय से जुडे लोगों के बीच वितरित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्लांट में बचे हुए काम को जल्दी पूरा कर लें. इस मौके पर वरीय उपसमाहर्त्ता बृजेश कुमार, डीपीएम जीविका डा.संतोष कुमार, कांफ्रेड के पदाधिकारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




