खुफिया विंग से मांगी रिपोर्ट आदेश. होली को लेकर बढ़ायी गयी चौकसी

Updated at : 05 Mar 2017 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
खुफिया विंग से मांगी रिपोर्ट  आदेश. होली को लेकर बढ़ायी गयी चौकसी

शराब के धंधेबाजों की बनायी जा रही सूची बिहारशरीफ : सरकार की पूर्ण शराबबंदी की घोषणा पर काम करते हुए नालंदा पुलिस ने होली के अवसर पर विशेष तैयारियां की है. पुलिस द्वारा नालंदा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले से चौकसी और बढ़ा दिया गया है. शराब की आपूर्ति व इसके निर्माण के स्थानों […]

विज्ञापन

शराब के धंधेबाजों की बनायी जा रही सूची

बिहारशरीफ : सरकार की पूर्ण शराबबंदी की घोषणा पर काम करते हुए नालंदा पुलिस ने होली के अवसर पर विशेष तैयारियां की है. पुलिस द्वारा नालंदा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहले से चौकसी और बढ़ा दिया गया है. शराब की आपूर्ति व इसके निर्माण के स्थानों स्थलों व इससे जुड़े लोगों की सूची तैयार की जा रही है. पुलिस ने द्वारा जिले के सभी प्रमुख हाइवे स्थलों पर विशेष वाहन चेकिंग कराया जा रहा है. जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को इस संबंध में नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में शराब से संबंधित सूचनाओं को एकत्रित कर उसके खिलाफ अभियान चलायें.नालंदा पुलिस शराब की बरामदगी को लेकर अपने खुफिया विंग से रिपोर्ट ले रही है.
शराब के निर्माण से संबंधित जिले के कुछ स्थानों को चिह्नित किया गया है. खबर है कि विदेशी शराब के तस्कर झारखंड व हरियाणा के शराब माफियाओं से सांठगांठ कर शराब की खरीदारी करने में जुटे हैं. पुलिस ऐसे शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के तहत उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत है. पुलिस उन दागी लोगों पर भी नजर रख रही है जो पहले अवैध शराब के कारोबार में लिप्त रहा करते थे.
फरार शराब कारोबारी पर इनाम
नालंदा पुलिस ने जिले के फरार एक शराब कारोबारी पर एक हजार का इनाम घोषित कर दिया है. उक्त बातों की जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने दी.
उन्होंने बताया कि गिरियक थाना अंतर्गत के वांछित अारोपित शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के सरवा गांव निवासी राममूर्ति सिंह के पुत्र विनित कुमार उर्फ विनित भाटिया के उपर नालंदा पुलिस उक्त इनाम की घोषणा की है. एसपी ने बताया कि फरार अारोपित के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने के बाद भी वह वह लंबी अवधि से फरार चल रहा है. एसपी ने बताया कि छबिलापुर थाना क्षेत्र में चिह्नित वैसे लोग जो शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त पाये गये हैं, इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. सबों के खिलाफ छबिलापुर थाना द्वारा गुंडा पंजी में नाम अंकित करने को लेकर प्रस्ताव समर्पित किया गया है. पुलिस उन सबों पर निगरानी रखने को लेकर उनके नाम को गुंडा पंजी में अंकित किया है.
इनके नाम हुए गुंडा पंजी में हुए दर्ज
1.बढ़ौना गांव निवासी स्वर्गीय प्रसादी महतो के पुत्र गोपाल शरण सिंह
2.गोरोर गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र राम के पुत्र छोटू राम
3.दुहई मुहई गांव निवासी स्वर्गीय जामुन राजवंशी के पुत्र गोरे लाल राजवंशी
4.मेयार गांव निवासी चमारी चौधरी के पुत्र किशोर चौधरी
5.हिंदुपुर डेरा गांव निवासी स्वर्गीय चमारी के पुत्र रवींद्र प्रसाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन