मालती पंचायत खुले में शौच मुक्त घोषित

Updated at : 05 Mar 2017 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
मालती पंचायत खुले में शौच मुक्त घोषित

बिहारशरीफ : घर की बहु बेटियां खुले में शौच के लिए जाती है. यह हम सभी के लिए अपमानजनक बात है. जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम शनिवार को अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव में आयोजित शौचालय निर्माण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि खुले में शौच […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : घर की बहु बेटियां खुले में शौच के लिए जाती है. यह हम सभी के लिए अपमानजनक बात है. जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम शनिवार को अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव में आयोजित शौचालय निर्माण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि खुले में शौच की प्रवृति अत्यंत निंदनीय है. मनुष्य में 90 फीसदी बीमारियां गंदगी के कारण ही फैलती है. हर व्यक्ति को खुले में शौच पर रोक लगाने के लिए आगे आना चाहिए.

जिला पदाधिकारी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि हजारों वर्ष पूर्व यहां शौचालय की व्यवस्था थी. अस्थावां प्रखंड के मालती पंचायत को खुले में शौच से मुक्त पंचायत घोषित किया गया है. इस मौके पर डीडीसी कुंदन कुमार, एसडीओ सुधीर कुमार, डीटीओ शैलेन्द्र नाथ कुमार, थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय, मुखिया उपेन्द्र कुमार, जिप सदस्य सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन