विस का घेराव करेंगे डीलर्स बैठक में लिया गया निर्णय

Updated at : 05 Mar 2017 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
विस का घेराव करेंगे डीलर्स बैठक में लिया गया निर्णय

बिहारशरीफ : विभिन्न मांगों के समर्थन में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की जिला इकाई के सदस्य विधानसभा का घेराव करेंगे.एसोसिएशन के सदस्य 7 मार्च को घेराव करेंगे. यह निर्णय शनिवार को एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों ने लिया. बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि राज्य इकाई […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : विभिन्न मांगों के समर्थन में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की जिला इकाई के सदस्य विधानसभा का घेराव करेंगे.एसोसिएशन के सदस्य 7 मार्च को घेराव करेंगे. यह निर्णय शनिवार को एसोसिएशन की बैठक में सदस्यों ने लिया. बैठक में

एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि राज्य इकाई के आह्वान पर एसोसिएशन की लंबित मांगों को पूरा कराने के उद्देश्य विधानसभा का घेराव किया जायेगा. साथ ही महाधरना कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.महाधरना का कार्यक्रम पटना के गर्दनीबाग मैदान में होगा.इस कार्यक्रम में जिलेभर के बड़ी संख्या में डीलर भाग लेकर इसे सफल बनाने का काम करेंगे. उन्होंने डीलरों से अपील की है कि चट्टानी एकता के साथ इस कार्यक्रम में भाग लें.सचिव ने कहा कि सूबे के जन वितरण विक्रेताओं को सरकारी सेवक का दर्जा सरकार दे.

इसके लिए ठोस कदम उठाया जाय या प्रतिमाह बीस हजार रुपये मानदेय देय देने की व्यवस्था हो.सोमवार को साप्ताहिक छुट्टी दी जाय,किरासन तेल पर एक रुपये अतिरिक्त कमीशन की व्यवस्था समेत कई मांगों को लेकर डीलर्स एसोसिएशन अपनी आवाज को बुलंद करेंगे.उन्होंने कहा कि यदि मांगों की पूर्ति नहीं होने पर हड़ताल करने पर विचार किया जायेगा.

इस अवसर पर रामविलास प्रसाद,वीरेन्द्र कुमार,सिधी शरण गिरि ,गिरिधर,सुजीत कुमार,अशोक यादव,परशुराम यादव,सदन कुमार,अनिल सिंह,मधेश्वर पासवान,दिलीप कुमार,विशुनदेव पासवान,जगदीश प्रसाद समेत कई लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये.

बैठक की अध्यक्षता धीरेन्द्र कुमार सिंह ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन