योजना में तेजी का निर्देश

Updated at : 19 Nov 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
योजना में तेजी का निर्देश

नगर विकास विभाग ने की योजनाओं की समीक्षा बिहारशरीफ. शुक्रवार को नगर विकास के संयुक्त सचिव अरविन्द कुमार झा ने के सभी नगर निकाय के अधिकारियों के साथ नगर निगम में बैठक कर नगर निकाय के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की. सरकार के सात नि›यों की समीक्षा करते हुए शहरी आवास, हर घर नल […]

विज्ञापन
नगर विकास विभाग ने की योजनाओं की समीक्षा
बिहारशरीफ. शुक्रवार को नगर विकास के संयुक्त सचिव अरविन्द कुमार झा ने के सभी नगर निकाय के अधिकारियों के साथ नगर निगम में बैठक कर नगर निकाय के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की. सरकार के सात नि›यों की समीक्षा करते हुए शहरी आवास, हर घर नल जल की व्यवस्था. खुले में शौच से मुक्ति के लिए चलायी जा रही शौचालय निर्माण की अधतन प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 को खुले में शौच से मुक्त वार्ड हो गया है.
सर्वे के अनुसार सभी घरों में शौचालय है. दो घरों में शौचालय नहीं बना था उसके घरों में गड्डा खोदवाकर योजना पर काम तेजी से कराया जा रहा है. नगर आयुक्त ने बताया कि दिसंबर माह तक नगर निगम क्षेत्र के कई वार्ड को खुले में शौच से मुक्त करा दिया जायेगा. बैठक में सिलाव,राजगीर, इस्लामपुर नगर पंचायत व हिलसा नगर परिषद के कार्यों की भी समीक्षा की गयी. इस मौके पर अपर नगर आयुक्त विजय कुमार उपाध्याय, सभी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन