कई पार्षदों को बदलनी पड़ेगी सीट

Updated at : 18 Nov 2016 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
कई पार्षदों को बदलनी पड़ेगी सीट

उपमेयर का वार्ड अनारक्षित, महिला सीट होने की संभावना सीटों की जानकारी लेने के लिए मची होड़ बिहारशरीफ : बिहारशरीफ नगर निगम का चुनाव 2017 में होने वाला है .चुनाव को लेकर जो संभावित सीटों का आंकलन किया गया है़ उसके अनुसार नगर निगम के वर्तमान उपमेयर से लेकर कई वार्ड पार्षदों को सीट बदलनी […]

विज्ञापन

उपमेयर का वार्ड अनारक्षित, महिला सीट होने की संभावना

सीटों की जानकारी लेने के लिए मची होड़
बिहारशरीफ : बिहारशरीफ नगर निगम का चुनाव 2017 में होने वाला है .चुनाव को लेकर जो संभावित सीटों का आंकलन किया गया है़ उसके अनुसार नगर निगम के वर्तमान उपमेयर से लेकर कई वार्ड पार्षदों को सीट बदलनी पड़ेगी पत्नी व अन्य को मैदान में उतारने की विवशता होगी. हालांकि नगर विकास विभाग के द्वारा वार्ड के सीटों का फाइनल करके सार्वजनिक नहीं की गयी है. लेकिन जो संभावित सूची वायरल की गयी है. उसके अनुसार वर्तमान उपमेयर शंकर कुमार का वार्ड महिला अनारक्षित होने वाला है.
इसी प्रकार पूर्व उपमेयर व वर्तमान वार्ड पार्षद नदीम जाफर का वार्ड बीसी महिला होने वाला है. हालांकि लोगों के द्वारा आंकलित सीटों के अनुसार मेयर सुधीर कुमार का वार्ड यथावत रहने की संभावना है. नगर निगम बिहारशरीफ में 46 सीटें हैं. इसमें चार एससी वर्ग,नौ बीसी के लिए आरक्षित है.सभी वर्ग को मिलाकर 22 वार्ड महिलाओं के आरक्षित होगा. 2002 में बिहारशरीफ को नगर पालिका से उत्क्रमित कर नगर परिषद का दर्जा मिला था. इसके बाद 2007 में नगर निगम को दर्जा प्रदान किया गया था. 2007 में नगर निगम बनने के बाद सीटों का निर्धारण कर आरक्षितों का निर्धारण किया गया था. इसके बाद 2017 में होने वाले चुनाव में 2011 के जनगणना को आधार मानकर सीटों का निर्धारण किया गया है. हालांकि नगर निगम के कई वार्ड जैसे वार्ड संख्या छह,वार्ड संख्या 14,वार्ड संख्या 18 व वार्ड संख्या 35 तीन टर्म से यथावत है.
सीटों को लेकर वार्ड पार्षदों द्वारा आंकड़े व जनसंख्या को समझने में लगे है कई ऐसे जिनके सीटों के आरक्षण कोटी में चेंज होने वाला है न्यायिक जानकारी भी लेने में लग गये है. जो संभावित सूची का आंकलन किया गया है. वह सरकारी दस्तावेज नहीं है. इसमें त्रुटि हो सकता है.
संभावित आरक्षित सीटों की विवरणी
वार्ड नंबर वर्तमान सीट 2017 में सीट की स्थिति
वार्ड संख्या एक – महिला अनारक्षित
वार्ड संख्या दो एससी महिला अनारक्षित महिला
वार्ड संख्या तीन – बीसी अन्य
वार्ड संख्या चार बीसी महिला अनारक्षित अन्य
वार्ड संख्या पांच एससी अनारक्षित अन्य
वार्ड संख्या छह अनारक्षित अन्य अनारक्षित अन्य
वार्ड संख्या सात – एससी महिला
वार्ड संख्या आठ महिला अनारक्षित अन्य
वार्ड संख्या नौ महिला पिछड़ा वर्ग अन्य
वार्ड संख्या दस एससी महिला अनारक्षित महिला
वार्ड संख्या ग्यारह बीसी महिला अनारक्षित महिला
वार्ड संख्या बारह बीसी अनारक्षित अन्य
वार्ड संख्या तेरह बीसी अनारक्षित अन्य
वार्ड संख्या चौदह अनारक्षित अनारक्षित अन्य
वार्ड संख्या पन्द्रह बीसी महिला अनारक्षित महिला
वार्ड संख्या सोलह – अनारक्षित महिला
वार्ड संख्या सतरह – अनारक्षित महिला
वार्ड संख्या अठारह अनारक्षित अनारक्षित अन्य
वार्ड संख्या उन्नीस एससी अनारक्षित महिला
वार्ड संख्या बीस महिला पिछड़ा वर्ग महिला
वार्ड संख्या इक्कीस महिला एससी महिला
वार्ड संख्या बाईस अनारक्षित पिछड़ा वर्ग अन्य
वार्ड संख्या तेइस अनारक्षित अनारक्षित अन्य
संभावित सूची :(नोट: शेष अगले अंक में )
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन