वाहन चेकिंग में धराये पांच नशेड़ी कांवरिये

बिहारशरीफ/सिलाव : नालंदा थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नशे की हालत में पांच कांवरियों को शराब के साथ पकड़ा है. सभी कांवरियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी देते हुए नालंदा की थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि थाना के पास ही वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी […]
बिहारशरीफ/सिलाव : नालंदा थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नशे की हालत में पांच कांवरियों को शराब के साथ पकड़ा है. सभी कांवरियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इसकी जानकारी देते हुए नालंदा की थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि थाना के पास ही वाहन चेकिंग किया जा रहा था.
इसी दौरान कुछ कांवरियों को लेकर ऑल्टो कार वहां पहुंची. कार पर सवार पांच कांवरिये पूरी तरह नशे में थे. जब ऑल्टो कार की तलाशी ली गई तो कार में से चार बियर की बोतल एवं दो लीटर अंग्रेजी शराब स्प्राइट की बोतल में पायी गयी. पुलिस ने पांचों कांवरियों को गिरफ्तार कर लिया है. ऑल्टो कार भी जब्त किया गया. सभी गिरफ्तार कांवरियये में ग्राम अरेराज, थाना गोबिंद नगर जिला पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




