शराबी पति के साथ ससुराल जाने से पत्नी का इनकार

Updated at : 23 Aug 2016 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
शराबी पति के साथ ससुराल जाने से पत्नी का इनकार

पत्नी ने कहा नशा छोड़ो कराओ इलाज तब चलेंगे साथ महादलित युवती के इस कदम की गांव वाले कर रहे प्रशंसा बिहारशरीफ/सिलाव : सिलाव थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में एक विवाहिता युवती ने अपने शराबी पति के साथ ससुराल जाने से सोमवार को मना कर दिया. युवती के इस तेवर को देख जहां उसका […]

विज्ञापन

पत्नी ने कहा नशा छोड़ो कराओ इलाज तब चलेंगे साथ

महादलित युवती के इस कदम की गांव वाले कर रहे प्रशंसा
बिहारशरीफ/सिलाव : सिलाव थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में एक विवाहिता युवती ने अपने शराबी पति के साथ ससुराल जाने से सोमवार को मना कर दिया. युवती के इस तेवर को देख जहां उसका पति आ›र्य चकित था, वहीं युवती के परिजन परेशान थे. बताया जाता है कि नेपुरा गांव निवासी जालिम मांझी अपनी बेटी मौली कुमारी की शादी एक साल पहले पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के धनामा गांव निवासी रामचंद्र मांझी के पुत्र गोहन मांझी के साथ की थी. गोहन मांझी शराबी व नशेड़ी था. नशे की हालत में वह अपनी पत्नी मौली कुमारी के साथ मारपीट किया करता था.
मौली कुमारी शादी के एक माह बाद जब ससुराल से मायके पहुंची तो अपने पिता जालिम मांझी को सारी बातें बता दी और आगे से ससुराल जाने से इनकार कर दिया. मौली कुमारी के साथ ससुर कई बार उसे ससुराल ले जाने के लिए आये. मगर हर बार युवती ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया. लड़की के माता पिता भी अपनी बेटी का साथ इस मामले में दिया. लड़की के पिता ने मौली कुमारी के ससुराल वालों को 22 अगस्त का दिन ले जाने के लिए तय किया था. सोमवार को पति गोहन मांझी, उसकी बहन व माता पिता लड़की मौली कुमारी को विदा कराने के लिए सिलाव के नेपुरा गांव आये थे. पति उस वक्त नशे में था.
सिलाव बाइपास पर लड़की मौली कुमारी की नजर अपने पति गोहन मांझी पर पड़ी और उसे नशे की हालत में देखा तो लड़की भागने लगी. पति व उसके परिवार के अन्य लोग दौड़ कर मौली कुमारी को पकड़ लिया. लड़की मौली कुमारी ने शराबी पति के साथ जाने से इनकार करते हुए कहा कि पहले नशा छोड़ो, अपना इलाज कराओ तब तुम्हारे साथ ससुराल जाऊंगी. इतना कहकर युवती मौली कुमारी ने सड़क पर आ रहे एक वाहन के नीचे आकर जान देने की कोशिश की. मगर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया. युवती अब भी नशेड़ी पति के साथ जाने से इनकार कर रही है. इस वाकये को देख लोग हैरत में हैं.
माह अप्रैल 2016 से अब तक की गयी कार्रवाई
माह – उत्पाद – जमानत – जेल (पुलिस) – जमानत (पुलिस)
अप्रैल 2016 -05 -05-37 23
मई 2016-26-16-05 -00
जून 2016-20-11-26 -08
जुलाई 2016-34-10-22 -01
अगस्त 2016-17-02-26 -01
” शराब पर पूर्ण प्रतिबंध को ले जिला प्रशासन पूरी तत्परता के साथ काम कर रहा है. अवैध धंधेबाजों के संबंध में सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखते हुए उन्हें आकर्षक इनाम भी दिया जायेगा. अत: लोगों से आग्रह है कि वे अधिक से अधिक प्रशासन को सहयोग कर स्वयं भी लाभ उठायें.”
राम बाबू अधीक्षक, उत्पाद नालंदा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन