फर्जीवाड़े में युवक को सीबीआइ ने किया गिरफ्तार
Updated at : 22 Aug 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

दूसरे के बदले आयकर परीक्षा देने का आरोप हिलसा : स्कॉलर बैठा कर सरकारी नौकरी पाने वाले एक शख्स को रविवार को पटना से आयी सीबीआइ की टीम ने हिलसा से पकड़ कर पटना अपने साथ ले गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के लालसी बिगहा गांव निवासी मिथिलेश प्रसाद के […]
विज्ञापन
दूसरे के बदले आयकर परीक्षा देने का आरोप
हिलसा : स्कॉलर बैठा कर सरकारी नौकरी पाने वाले एक शख्स को रविवार को पटना से आयी सीबीआइ की टीम ने हिलसा से पकड़ कर पटना अपने साथ ले गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के लालसी बिगहा गांव निवासी मिथिलेश प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार पर आरोप था कि अपने जगह पर दूसरे को परीक्षा में बैठा कर इनकम टैक्स विभाग में नौकरी पायी थी, जहां जांचोपरांत पटना के सीबीआइ के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया.
उसके बाद काफी पूछताछ करने के बाद सीबीआइ टीम अपने साथ पटना लेते गयी. हालांकि उक्त शख्स की खोज सीबीआइ को बीते कई दिनों से था. पूर्व में भी मनीष को पकड़ने के लिए सीबीआइ के टीम द्वारा लालसी बिगहा गांव में छापेमारी कर चुकी थी, परंतु हाथ नहीं लग पा रहा था. इस मामले में सीबीआइ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ के बाद कोई ठोस सबूत मिलने के बाद ही विशेष जानकारी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




