गलियों को जगमग करने का काम शुरू
Updated at : 07 Jul 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ से जगमग होगा शहर,लिया जायजा बिहारशरीफ : वार्ड की गलियों को जगमग करने का काम नगर निगम द्वारा शुरू कर दिया गया है. शहर के हर वार्ड में एलइडी लाइट लगाया जायेगा. अब तक वार्ड संख्या 46 व 45 में एलइडी लगाने का काम पूरा कर लिया गया है. हर वार्ड में तीस-तीस […]
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ से जगमग होगा शहर,लिया जायजा
बिहारशरीफ : वार्ड की गलियों को जगमग करने का काम नगर निगम द्वारा शुरू कर दिया गया है. शहर के हर वार्ड में एलइडी लाइट लगाया जायेगा. अब तक वार्ड संख्या 46 व 45 में एलइडी लगाने का काम पूरा कर लिया गया है. हर वार्ड में तीस-तीस एलइडी लगाये जायेंगे. एक एलइडी पर दस हजार रुपये व्यय किया जा रहा है. पूरे शहर क्षेत्र में बारह सौ साठ एलइडी लगना है, जिस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे. कार्य की प्रगति जायजा नगर आयुक्त स्वयं ले रहे हैं. वार्ड संख्या 46 में पहुंच कर कार्य का जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि गलियों को रोशन करने का
काम किया जा रहा है. एलइडी लगने से वार्ड केे लोगों को बेहद सुविधा होगी. नगर निगम द्वारा नागरिक सुविधा पर कई काम किया जा रहा है. सफाई से लेकर रोशनी की व्यवस्था की जा रही है.मॉनिटरिंग करने का काम वार्ड पार्षदों को दिया गया है. पार्षद के अनुशंसित स्थानों पर ही एलइडी लगाया जा रहा है. स्थानीय वार्ड संख्या 46 पवन प्रसाद ने कहा कि वार्ड बड़ा होने के कारण विकास कार्य को पूरा करने के लिए अधिकतम सुविधाएं नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराया जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




