तीन माह बाद बच्चों को मिलने लगा निवाला
Updated at : 07 Jul 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : तीन माह बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को निवाला मिलना शुरू हो गया है. जिले में 2655 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 40-40 बच्चे नामांकित हैं. इन बच्चों को पिछले तीन माह से पूरक पोषक पोषाहार नहीं मिल पा रहा था. पिछले 26 जून को इस खबर को […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : तीन माह बाद आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को निवाला मिलना शुरू हो गया है. जिले में 2655 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 40-40 बच्चे नामांकित हैं. इन बच्चों को पिछले तीन माह से पूरक पोषक पोषाहार नहीं मिल पा रहा था. पिछले 26 जून को इस खबर को प्रमुखता से छापी थी, खबर छपने के बाद विभागीय डीपीओ ने सजगता दिखायी़ उन्होंने जिले के सभी सीडीपीओ को पोषाहार की राशि उपलब्ध करा दी.
इस तरह बच्चों को पूरक पोषाहार मिलना शुरू हो गया है, साथ ही, गर्भवती महिलाओं को टीएचआर का भी लाभ मिलने लगा है. डीपीओ गायत्री कुमारी ने बताया कि सीडीपीओ को निर्देश दिया गया है कि केंद्रों पर बच्चों को नियमित रूप से पूरक पोषाहार व गर्भवती महिलाओं को टीएचआर मिले इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




