आसमान से आफत की बरसात, वज्रपात से तीन लोगों की मौत

बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिले में आज वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गयी और इतने ही लोग झुलस गये. चांदी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चांदी थाना इलाके के मोसिमपुर गांव में वज्रपात के दौरान पेड़ के नीचे बैठे राजकुमार और बरन यादव की मौके पर ही मौत हो गयी और […]
बिहारशरीफ: बिहार के नालंदा जिले में आज वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गयी और इतने ही लोग झुलस गये. चांदी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चांदी थाना इलाके के मोसिमपुर गांव में वज्रपात के दौरान पेड़ के नीचे बैठे राजकुमार और बरन यादव की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन लोग झुलस गये. एक अन्य घटना में, रहुआ थाना प्रभारी सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि रहुआ थाना अंतर्गत बाजार में वज्रपात से 55 वर्षीय साधु यादव की मौत हो गयी.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से सभी पीड़ित के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




