ePaper

आसमा खातून मुख्य पार्षद और सुरेश प्रसाद बने उप मुख्य पार्षद

Updated at : 28 Dec 2019 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
आसमा खातून मुख्य पार्षद और सुरेश प्रसाद बने  उप मुख्य पार्षद

तेघड़ा : शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ . चुनाव में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ निशांत कुमार, डीएसपी आशीष आनंद, पशुपालन पदाधिकारी ललन कुमार, अंचलाधिकारी आदित्य विक्रम के निगरानी में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न हुआ. […]

विज्ञापन

तेघड़ा : शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ . चुनाव में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ निशांत कुमार, डीएसपी आशीष आनंद, पशुपालन पदाधिकारी ललन कुमार, अंचलाधिकारी आदित्य विक्रम के निगरानी में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव संपन्न हुआ. मुख्य पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 25 के पार्षद आसमा खातून ने नामांकन किया, जो निर्विरोध निर्वाचित हुए.

वहीं उप मुख्य पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 06 से सुरेश प्रसाद रोशन एवं वार्ड नंबर आठ से कन्हैया कुमार ने नामांकन दाखिल किया. जिसमें वोटिंग के जरिये कन्हैया कुमार को नौ वोट मिले. वहीं सुरेश प्रसाद रोशन ने 15 मत प्राप्त कर उप मुख्य पार्षद की कुर्सी पर कब्जा जमाया. मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी.
बताते चलें कि 27 नवंबर को निवर्तमान मुख्य पार्षद नसीमा खातून और उप मुख्य पार्षद मुकेश सिंह के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लगाया था. जिस पर निवर्तमान मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. लगभग एक महीने की खींचातानी के बाद मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
चुनाव परिणाम आने के बाद उप मुख्य पार्षद सुरेश प्रसाद रोशन ने कहा कि विगत ढाई साल से नगर पंचायत का विकास ठप हो गया है. पुनः सभी के सहयोग से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में विकास की रफ्तार तेज होगी. चुनाव को लेकर चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुरुष पुलिस बल तैनात किये गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन