बिहारशरीफ : महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि का आयोजन ऐतिहासिक होगा : संजय सिंह
Updated at : 23 Dec 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : 20 जनवरी को राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि का आयोजन पटना के मिलर हाइस्कूल मैदान में होगा. इसको लेकर महाराणा प्रताप आयोजन समिति के अध्यक्ष और जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह लगातार पूरे बिहार में दौरा कर रहे हैं. रविवार को वे नालंदा के बेन प्रखंड के बसंतपुर पहुंचे. समारोह का […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : 20 जनवरी को राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि का आयोजन पटना के मिलर हाइस्कूल मैदान में होगा. इसको लेकर महाराणा प्रताप आयोजन समिति के अध्यक्ष और जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह लगातार पूरे बिहार में दौरा कर रहे हैं.
रविवार को वे नालंदा के बेन प्रखंड के बसंतपुर पहुंचे. समारोह का आयोजन दिनेश सिंह ने किया. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया साधू शरण सिंह व संचालन अधिवक्ता अनिल सिंह ने किया. संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने साथ हर समाज को लेकर चलते हैं. नीतीश कुमार ने बिहार में 15 साल विकास के साथ सुशासन की सरकार चलायी. उन्होंने बताया कि राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप स्मृति समारोह आयोजन समिति की तरफ से 24 जिलों का दौरा हो चुका है.
हर जगह पर विशाल समर्थन मिल रहा है. 20 जनवरी को होने वाला स्वाभिमान दिवस ऐतिहासिक होगा. बैठक में राज्य खाद्य आयोग के सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, जदयू युवा प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, पूर्व जिला पार्षद सूर्य देव सिंह, पिंटू सिंह, सतीश कुमार सिंह मुखिया, जेडीयू प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य संजय सिंह, अमर सिंह, संतोष सिंह, छात्र नेता सोनू सिंह आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




