हरनौत में खंधे में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से दो मरे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
हरनौत (नालंदा) : वेना थाना क्षेत्र के गिरिधरचक गांव में बुधवार को करेंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान गिरिधरचक गांव निवासी शंकर पासवान के सात वर्षीय पुत्र तरुण कुमार एवं सुरेन पासवान के छह वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि दोनों […]
विज्ञापन
हरनौत (नालंदा) : वेना थाना क्षेत्र के गिरिधरचक गांव में बुधवार को करेंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान गिरिधरचक गांव निवासी शंकर पासवान के सात वर्षीय पुत्र तरुण कुमार एवं सुरेन पासवान के छह वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार के रूप में की गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों कहीं खंधा में जा रहे थे तभी तरुण पहले से गिरे बिजली तार की चपेट में आ गया. बचाने के लिए मिथुन कुमार चला गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गया. बाद में वेना पुलिस के सहयोग से दोनों बच्चों को हरनौत पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
हालांकि मृतक के परिजन मुआवजे की बात उठायी. चिकित्सा प्रभारी ने थाने में एफआइआर एवं पोस्टमार्टम कराने को कह अन्य विभागीय अधिकारी को इसकी सूचना दी. इसके बाद परिजन शवों को लेकर भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन