नालंदा : हिलसा कोर्ट में गवाही देने जा रहे दो लोगों को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी, पुरुष की मौत

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : नालंदा जिले में अपराधियों की मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस विफल साबित हो रही है. शनिवार की अहले सुबह हिलसा कोर्ट में गवाही देने जा रहे एक महिला और एक पुरुष को तीन मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. इस हादसे में […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : नालंदा जिले में अपराधियों की मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस विफल साबित हो रही है. शनिवार की अहले सुबह हिलसा कोर्ट में गवाही देने जा रहे एक महिला और एक पुरुष को तीन मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. इस हादसे में पुरुष मोहन यादव की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि महिला गुड्डी कुमारी बुरी तरह जख्मी हो गयी. अज्ञात अपराधियों ने एक-एक करके दोनों को गोली मारी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मालूम हो कि शनिवार को इन दोनों की गवाही हिलसा कोर्ट में होनी थी. गवाही के लिए दोनों मोहन यादव और गुड्डी कुमारी लछु बिगहा रेलवे स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने रेलवे स्टेशन पर ही गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया. स्टेशन पर मौजूद लोग गोलियों की आवाज सुनकर इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर नगरनौसा थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. मृतक मोहन यादव सदु बिगहा निवासी बताये जाते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन