ePaper

वॉलीबॉल के लिए दो िखलाड़ी चयनित

Updated at : 04 Jun 2019 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
वॉलीबॉल के लिए दो िखलाड़ी चयनित

बेगूसराय : राजस्थान के सीकर जिले में आयोजित राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल (बालक/ बालिका) प्रतियोगिता 2019 में बिहार टीम से जिले के 2 खिलाडि़यों का चयन किया गया है. इनमें नाइस स्पोर्ट्स क्लब रतनपुर के खिलाड़ी सिद्धांत कुमार तथा दुलारपुर की खिलाड़ी काजल कुमारी का चयन राष्ट्रीय यूथ प्रतियोगिता के लिए होने पर जिले के खेल […]

विज्ञापन

बेगूसराय : राजस्थान के सीकर जिले में आयोजित राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल (बालक/ बालिका) प्रतियोगिता 2019 में बिहार टीम से जिले के 2 खिलाडि़यों का चयन किया गया है. इनमें नाइस स्पोर्ट्स क्लब रतनपुर के खिलाड़ी सिद्धांत कुमार तथा दुलारपुर की खिलाड़ी काजल कुमारी का चयन राष्ट्रीय यूथ प्रतियोगिता के लिए होने पर जिले के खेल खिलाडि़यों में उत्साह है.

विदित हो कि सीकर में 02 जून से 05 जून तक यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित है, जहां देश के सभी राज्यों के खिलाड़ी अपनी जोर आजमाइश करेंगे. अच्छे प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम का चयन किया जायेगा.
इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आशीष आनंद, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, बीएसटीए के नगर सचिव रणधीर कुमार,वॉलीबॉल के कोच रामाज्ञा सिंह,अजय कुमार, राष्ट्रीय रेफरी दिलीप कुमार,राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शंभू कुमार,कृष्ण कुमार,शारीरिक शिक्षक पंकज कुमार, मणिकांत, ब्रजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, खिलाड़ी अभिजीत कुमार,अमृता कुमारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन