पत्नी का इलाज कराने गये गृहस्वामी के घर भीषण चोरी

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के चौखंडीपर मोहल्ले में बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां रखे जेवर व नगद समेत कई बहुमूल्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. यह घटना बीते 12 अप्रैल की देर रात्रि घटी. लेकिन गृहस्वामी पटना में पत्नी के इलाज में व्यस्तता में रहने के कारण बुधवार की […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बिहार थाना क्षेत्र के चौखंडीपर मोहल्ले में बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां रखे जेवर व नगद समेत कई बहुमूल्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. यह घटना बीते 12 अप्रैल की देर रात्रि घटी.

आपके शहर में

विज्ञापन
लेकिन गृहस्वामी पटना में पत्नी के इलाज में व्यस्तता में रहने के कारण बुधवार की सुबह अपने घर पहुंचे. तत्पश्चात, पीड़ित ने इस संबंध में थाना में अज्ञात बदमाशों के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज कराया है. पीड़ित शशि भूषण सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी काफी बीमार थी. इसलिए वह पत्नी का इलाज कराने एक सप्ताह पहले पटना गये हुए थे. ऐसे में उनके घर में कोई नहीं था.
इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़ दिया. तत्पश्चात, कमरे में रखे गोदरेज के ताला को भी तोड़कर उसमें रखे पचास हजार रुपये नगद एवं करीब एक लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि चोरी गये जेवर में पायल, झुमका, कर्णवाली, अंगूठी, कान का टॉप आदि शामिल था. इसके अलावे कई बहुमूल्य समानों की भी चोरी कर ली.
इधर, थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है. इधर, चोरी की इस घटना के बाद मोहल्लेवासियों में भय देखा जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन