14 अप्रैल को निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

गढ़हारा : महाराणा प्रताप परशुराम व्यायाम शाला व बजरंग दल संगठन बरौनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक गुरुवार को दीनदयाल रोड स्थित शिवमंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता महेश प्रसाद गुप्ता ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परशुराम व्यायामशाला एवं बजरंग दल बरौनी के संयुक्त नेतृत्व में आगामी 14 अप्रैल […]

विज्ञापन

गढ़हारा : महाराणा प्रताप परशुराम व्यायाम शाला व बजरंग दल संगठन बरौनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक गुरुवार को दीनदयाल रोड स्थित शिवमंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता महेश प्रसाद गुप्ता ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परशुराम व्यायामशाला एवं बजरंग दल बरौनी के संयुक्त नेतृत्व में आगामी 14 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा को लेकर रूट निर्धारित किये गये हैं. शोभायात्रा की शुरुआत बरौनी दीनदयाल रोड स्थित काली स्थान मंदिर से होगी.
वहीं आलू चट्टी रोड से बाइक सवार कार्यकर्ताओं का हुजूम अपराह्न दो बजे शोभायात्रा में शामिल होंगे. मौके पर बजरंग दल के तेघड़ा प्रखंड संयोजक रोशन मिश्रा, मनीष सिंह, जितेंद गुप्ता, कन्हैया कुमार, मुन्ना कुमार, सिधु गुप्ता, राहुल कुमार, विक्की कुमार एवंं भाजयुमो बरौनी नगर मंडल अध्यक्ष राज आर्यन समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन