कोचिंग सेंटर में घुस कर छात्राओं से अश्लील हरकत, संचालक ने जब किया विरोध…
बिहारशरीफ : बिहार में बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट मोहल्ले में दो बदमाश पढ़ाई के दौरान एक कोचिंग में घुस गये. तत्पश्चात, वहां पढ़ रही दो-तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने लगे. जब कोचिंग संचालक ने दोनों युवकों को बाहर जाने को कहा, तो वे मरने-मारने पर उतारू हो गये. इसी […]
बिहारशरीफ : बिहार में बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट मोहल्ले में दो बदमाश पढ़ाई के दौरान एक कोचिंग में घुस गये. तत्पश्चात, वहां पढ़ रही दो-तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने लगे. जब कोचिंग संचालक ने दोनों युवकों को बाहर जाने को कहा, तो वे मरने-मारने पर उतारू हो गये. इसी दौरान कोचिंग संचालक एवं बदमाश युवकों के बीच नोक-झोंक होने लगी. इससे कोचिंग के छात्र आक्रोशित हो गये.
आपके शहर में
इधर, छात्र-छात्राओं के आक्रोश को देखते हुए मौके से एक बदमाश फरार हो गया. हालांकि, इस दौरान छात्रों के हत्थे एक युवक चढ़ गया. इसके बाद छात्रों ने उसकी जम कर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में कोचिंग संचालक ने लहेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
ये भी पढ़ें… शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक करता रहा यौन शोषण, जब पीड़िता ने…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए