ePaper

एजुकेशन व मनोरंजन का हब बनेगा राजगीर : CM नीतीश

Updated at : 12 Oct 2018 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
एजुकेशन व मनोरंजन का हब बनेगा राजगीर : CM नीतीश

बिहारशरीफ : राजगीर में एक ओर अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल अकादमी के साथ ही कई बड़े संस्थान खोले जा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर लोगों के मनोरंजन के लिये जू-सफारी पार्क, क्रिकेट स्टेडियम आदि का निर्माण किया जा रहा है. ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजगीर में खेल अकादमी और अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : राजगीर में एक ओर अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल अकादमी के साथ ही कई बड़े संस्थान खोले जा रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर लोगों के मनोरंजन के लिये जू-सफारी पार्क, क्रिकेट स्टेडियम आदि का निर्माण किया जा रहा है. ये बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राजगीर में खेल अकादमी और अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम का शिलान्यास करते हुए राजगीर के अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन हॉल में कही. उन्होंने कहा कि राजगीर की पहचान पूरी दुनिया में है. विश्व की पहली राजधानी होने का गौरव राजगीर को प्राप्त है.

उन्होंने कहा कि राजगीर में बनने वाला यह खेल स्टेडियम अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा. यह देश का पहला ऐसा स्टेडियम होगा, जहां खेल और प्रशिक्षण की एक साथ व्यवस्था होगी. यह पूरी तरह आवासीय होगा. उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार सूबे के मुख्यमंत्री बने थे, तभी से राजगीर में स्टेडियम बनाने के लिये प्रयत्नशील थे. यह प्रयास अब जाकर पूरा होने जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा दो साल के अंदर निर्माण कार्य को पूरा करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि इसके निर्माण के लिये 633 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है. यह स्टेडियम 90 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा और यहां दर्शकों की बैठने की क्षमता 40 हजार की होगी. इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. स्टेडियम निर्माण का मॉडल का अवलोकन किया और स्टेडियम निर्माण पर एक एनिमेशन फिल्म को भी देखा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यहां कई बड़े शिक्षण संस्थान व अन्य संस्थान बन रहे हैं. जू-सफारी, स्टेडियम आदि का निर्माण किया जा रहा है. आने वाले दिनों में राजगीर शिक्षा व मनोरंजन का हब बन जायेगा. घोड़ा कटोरा झील के पास भगवान बुद्ध की प्रतिमा का निर्माण किया गया है. शनिवार को घोड़ा कटोरा जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही. उन्होंने कहा कि राजगीर में कई प्राचीन व ऐतिहासिक स्थल मौजूद है, जिसे देखने के लिये बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक यहां आते हैं. यहां की आबोहवा, प्राकृतिक सौंदर्य, वातावरण, नैसर्गिक स्थल अनोखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन