चालक की हत्या कर बोलेरो लूट में तीन अपराधी धराये

Updated:
विज्ञापन

बिहारशरीफ : पिछली 29 जुलाई को बोलेरो के चालक की हत्या कर वाहन को लूटनेवाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि पिछली 29 जुलाई को बख्तियारपुर से बिहारशरीफ आ रही बोलेरो को […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : पिछली 29 जुलाई को बोलेरो के चालक की हत्या कर वाहन को लूटनेवाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि पिछली 29 जुलाई को बख्तियारपुर से बिहारशरीफ आ रही बोलेरो को उनलोगों ने खरूआरा के समीप पिस्तौल का भय दिखा कर उसमें बैठे तीन यात्री को बाहर उतार दिया. इसके बाद बोलेरोचालक शिवनाथ यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नूरसराय थाना क्षेत्र के ककड़िया खंधे के पास फेंक दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
एसपी ने बताया कि बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद विक्की की निशानदेही पर नूरसराय एवं हरनौत थानाें की पुलिस ने छापेमारी कर मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया गांव निवासी विकास कुमार एवं सदनपुरा गांव निवासी प्रभात कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सभी बदमाशों ने बताया कि बोलेरो लूट के बाद सभी मुजफ्फरपुर चले गये थे और वहां मात्र साठ हजार में में लूटी गयी बोलेरो को बेच दिया था. गठित छापेमारी टीम में नूरसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर, हरनौत थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत सशस्त्र पुलिस जवान शामिल थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन