जिला पर्षद अध्यक्ष चुनाव के लिए गोलबंदी शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2018 12:01 AM
बिहारशरीफ : आठ अगस्त को जिला पर्षद अध्यक्ष का चुनाव कराया जायेगा. इसके लिए प्रशासन की ओर से सदस्यों को सूचना दे दी गयी है. जिला पर्षद के सभागार में उस दिन वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष का चुनाव कराया जायेगा. चुनाव में भाग लेने के लिए 11 बजे तक हॉल में इंट्री करने […]
बिहारशरीफ : आठ अगस्त को जिला पर्षद अध्यक्ष का चुनाव कराया जायेगा. इसके लिए प्रशासन की ओर से सदस्यों को सूचना दे दी गयी है. जिला पर्षद के सभागार में उस दिन वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष का चुनाव कराया जायेगा. चुनाव में भाग लेने के लिए 11 बजे तक हॉल में इंट्री करने का समय निर्धारित किया गया है. तय समय के अनुसार, सबसे पहले सदस्यों को चुनाव के बारे में जानकारी दी जायेगी. इसके बाद चुनाव में भाग लेनेवाले लोगों को नामांकन पत्र उपलब्ध कराया जायेगा.
नामांकन के बाद गुप्त मतदान होगा. 34 सदस्यीय जिप में जीत के लिए 18 वोट लाना होगा. जिला पर्षद के अध्यक्ष चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है. नये अध्यक्ष के चुनने के लिये सदस्यों की गोलबंदी जारी है. डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिला पर्षद अध्यक्ष का चुनाव नियमानुसार कराये जायेंगे. वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में अध्यक्ष के लिए चुनाव कराया जायेगा. जिला पर्षद अध्यक्ष तनुजा कुमारी द्वारा सीट गंवाये जाने के बाद पद रक्ति है. 13 जुलाई को हुए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के बाद वोटिंग करायी गयी थी. विशेष बैठक में 20 जिप सदस्यों ने भाग लिया था. वोटिंग में 19-0 से अध्यक्ष तनुजा कुमारी को सीट गंवानी पड़ी थी. वैसे अध्यक्ष के लिए दो नामों की चर्चा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










