मनोज पासवान दो वर्ष पहले ही पार्टी छोड़ चुके थे: जदयू

Updated:
विज्ञापन

24 घंटे में मात्र आठ घंटे ही हो रही बिजली की आपूर्ति बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कर्मियों का करेंगे घेराव सात दिनों से लगातार आंखमिचौनी का खेल जारी गढ़हारा : बारो फीडर के अंतर्गत गढ़हारा, बारो, प्रेमनगर, निपनियां, अमरपुर, जयनगर एवं गंगाप्रसाद समेत आसपास के दर्जनों गांवों में सरकार द्वारा […]

विज्ञापन

24 घंटे में मात्र आठ घंटे ही हो रही बिजली की आपूर्ति

आपके शहर में

विज्ञापन
बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कर्मियों का करेंगे घेराव
सात दिनों से लगातार आंखमिचौनी का खेल जारी
गढ़हारा : बारो फीडर के अंतर्गत गढ़हारा, बारो, प्रेमनगर, निपनियां, अमरपुर, जयनगर एवं गंगाप्रसाद समेत आसपास के दर्जनों गांवों में सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने की व्यवस्था टांय-टांय फिस्स साबित हो रहा है. इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. वहीं गर्मी की बढ़ती पारा ने आम लोगों के जनजीवन काफी प्रभावित कर दिया है. पीड़ित उपभोक्ताओं ने बताया कि लगातार सात दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. 24 घंटे में महज छह से आठ घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है. इस भीषण गर्मी में बिजली की आपूर्ति नहीं होने से आम लोगों की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. इस संबंध में दर्जनों उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारी हों या कर्मचारी फोन करने पर रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते हैं.
बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में अविलंब सुधार नहीं हुआ तो बिजली कर्मचारियों का घेराव किया जायेगा. उपभोक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली कर्मचारियों की उदासीनता व लापरवाही के कारण दर्जनों गांवों के हजारों उपभोक्ताओं त्रस्त हैं. इधर भीषण गर्मी को लेकर उपभोक्ता पूरे दिन-रात परेशान हैं. कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि बारो फीडर के अंतर्गत 11 हजार की प्रवाहित तार भी जर्जर हो चुकी है. लगातार मांग करने के बावजूद इस क्षेत्र के जर्जर तार को बदला नहीं जा रहा है. समय रहते जर्जर तार को नहीं बदला गया, तो बड़ी दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. मालूम हो कि बीते 19 जून को आयी आंधी के बाद से बारो फीडर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था अनियमित हो गयी है. 24 घंटे में महज मुश्किल से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है. उसमें भी आंखमिचौनी का खेल लगातार सात दिनों से जारी है. इस संबंध में कनीय अभियंता नीतीश कुमार ने बताया कि सुचारु रूप से बिजली बहाल करने को लेकर काम जारी है. साथ ही उन्होंने कहा कि जर्जर तार बदलने की विभागीय प्रक्रिया जारी है. प्राकृतिक आपदाओं के सामने किसी का वश नहीं चलता है. बेहतर बिजली आपूर्ति करने को संकल्पित हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन