इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में करीब 20 करोड़ की बिक्री
Updated at : 18 Oct 2017 11:08 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के लोग खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचने लगे. दिन ढलते ही सर्राफा से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहनों के शो रूम आदि प्रतिष्ठानों में मेले-सा दृश्य नजर आने लगा. सामान की खरीदारी करने को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह दिखा. जहां सर्राफा बाजारों में […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : सुबह से ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के लोग खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचने लगे. दिन ढलते ही सर्राफा से लेकर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहनों के शो रूम आदि प्रतिष्ठानों में मेले-सा दृश्य नजर आने लगा. सामान की खरीदारी करने को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह दिखा.
जहां सर्राफा बाजारों में सोने के आभूषणों की खूब बिक्री हुई, वहीं बर्तन बाजारों में पीतल, कांसे, स्टील से निर्मित वस्तुओं की भी जमकर ग्राहकों ने खरीदारी की. सर्राफा बाजार में ज्वेलरी खरीदने में महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गयी. इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में करीब 20 करोड़ की बिक्री हुई. लोगों ने विभिन्न कंपनियों की टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रीज आदि की खरीदारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




