धनतेरस आज, होगा करोड़ों का कारोबार

Updated at : 17 Oct 2017 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस आज, होगा करोड़ों का कारोबार

बिहारशरीफ : ग्राहकों के लिए खरीदारी के लिए सबसे शुभ माना जाने वाला दिन धनतेरस मंगलवार को है. इस दिन खरीदारों की अपार भीड़ होती है़ अमीर से लेकर गरीब तक हर कोई धनतेरस के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ खरीदारी अवश्य करते हैं. इस बात को ध्यान में रखकर शहर से […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : ग्राहकों के लिए खरीदारी के लिए सबसे शुभ माना जाने वाला दिन धनतेरस मंगलवार को है. इस दिन खरीदारों की अपार भीड़ होती है़ अमीर से लेकर गरीब तक हर कोई धनतेरस के दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ खरीदारी अवश्य करते हैं.
इस बात को ध्यान में रखकर शहर से लेकर गांव तक की दुकानें पूरी तरह सज गयी है. बर्तन, गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि यंत्र, बाइक की दुकानें धनतेरस को लेकर सज-धजकर तैयार है और ग्राहकों के आने का इंतजार कर रही है.
धनतेरस पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों व प्रतिष्ठानों द्वारा एक से बढ़कर एक ऑफर दिये जा रहे हैं. ग्राहक भी धनतेरस पर इन ऑफरों का फायदा उठाने के मूड में दिख रहे हैं. कई प्रतिष्ठानों द्वारा एडवांस बुकिंग भी की गयी है. ज्वेलर्स दुकानों, बाइक व कृषि यंत्रों के प्रतिष्ठान में एक सप्ताह पूर्व से ही एडवांस बुकिंग किये जा रहे हैं.
सड़क के किनारे झाडू, बर्तन की सजी दुकानें :धनतेरस को लेकर शहर से लेकर गांव तक सड़क के किनारे झाडू, बर्तन व मूर्तियों की दुकानें सज गयी हैं. शहर के भरावपर, पुलपर, खंदकपर, नईसराय, सोहसराय में इसकी तैयारी हो चुकी है. पीतल, कांसा के बर्तनों की नयी रेंज ग्राहकों के इंतजार में है. इस दिन घर की महिलाएं झाडू अवश्य खरीदती है. इस बात को ध्यान में रखकर झाडू का स्टौक किया जा चुका है.
बाइक व स्कूटी की हो चुकी है एडवांस बुकिंग : धनतेरस में बहुत लोग बाइक व स्कूटी खरीदने के लिए एडवांस बुकिंग कराये हैं. ऐसे लोगों की संख्या सैकड़ों में है. कहीं स्टॉक खत्म न हो जाय या फिर मनपसंद की बाइक व स्कूटी न मिले, इस भय से लोग आठ दिन पूर्व से ही एडवांस बुकिंग करा रहे हैं.
ग्राहकों की पसंद को देखते हुए बाइक शो रूम के संचालकों द्वारा प्रर्याप्त मात्रा में बाइक व स्कूटी का स्टॉक जमा किया गया है. युवकों में जहां नये लूक की बाइक खरीदने का क्रेज हैं, वहीं युवतियों व महिलाओं में स्कूटी का क्रेज देखा जा रहा है. ई-रिक्शा की भी एडवांस बुकिंग हुई है.
रेमंड में फेस्टिव ऑफर : शहर के रेमंड शो रूम द्वारा धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों को फेस्टिव ऑफर दिया जा रहा है. शो रूम के प्रोपराइटर शशिकांत कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों के लिए शूटिंग-शटिंग का विशाल रेंज शो रूम में मौजूद है. ग्राहकों को एक ही जगह सभी तरह के कपड़ों की खरीदारी का आनंद उठाने का मौका है.
किसान एग्रो ने खोला नया शो रूम : इस बार धनतेरस में कृषि यंत्रों, ट्रैक्टर, रीपर, पावरटीलर, कल्टीवेटर सहित अन्य प्रकार के कृषि यंत्र की खरीदारी करने के मूड में है.
इसके लिए किसानों ने इनके दुकानों में अपनी पसंद के कृषि यंत्र की खरीदारी करने के लिए एडवांस बुकिंग कराये हुए हैं. किसानों के रूझान को देखते हुए किसान एग्रो ने एनएच 31 के किनारे एक नया शो रूम खोला है. प्रोपराइटर विनय कुमार ने बताया कि धनतेरस की तैयारी पूरी कर ली गयी है. वहीं अनुकूल एग्रो ने धनतेरस को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली है.
स्थानीय एनएच 31 चकरसलपुर के पास स्थित जॉन डियर के शोरूम अनुकूल एग्रो एजेंसी में किसानों के लिए धमाकेदार ऑफर धनतेरस पर दिया गया है. जॉन डियर के मॉडल 5036 डी और 5039 डी पर 6.66 ब्याज दर पर फाइनांस कि सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. साथ ही, बीमा और रोटावेटर फ्री दिया जा रहा है अनुकूल एग्रो एजेंसी के प्रोपराइटर नीतीश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर की खरीदारी पर पांच साल की वारंटी मुफ्त दी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन