शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़े की जांच को पहुंची निगरानी

Updated at : 11 Aug 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़े की जांच को पहुंची निगरानी

बैक डेट से बहाली करने का आरोप बिहारशरीफ : गिरियक प्रखंड में शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़े की शिकायत मिलने पर गुरुवार को निगरानी की टीम मामले की जांच करने के लिए पोखरपुर पहुंची. निगरानी की टीम ने पोखरपुर स्थित पंचायत भवन में छापेमारी कर कागजातों की जांच में जुटी है. निगरानी को शिकायत मिली थी […]

विज्ञापन

बैक डेट से बहाली करने का आरोप

बिहारशरीफ : गिरियक प्रखंड में शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़े की शिकायत मिलने पर गुरुवार को निगरानी की टीम मामले की जांच करने के लिए पोखरपुर पहुंची. निगरानी की टीम ने पोखरपुर स्थित पंचायत भवन में छापेमारी कर कागजातों की जांच में जुटी है. निगरानी को शिकायत मिली थी कि पंचायत सचिव व मुखिया की मिलीभगत से बैक डेट से मोटी रकम लेकर शिक्षकों की बहाली की जा रही है. इसी शिकायत के अालोक में निगरानी की टीम पंचायत भवन में पंचायत सचिव के कागजातों की जांच कर रही है. समाचार प्रेषण तक छापेमारी चल रही थी. इस संबंध में विशेष जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है. डीईओ व स्थापना के डीपीओ का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन