लेप्रोसी ओपीडी का एक कर्मी था ड्यूटी से गायब

बिहारशरीफ : सिविल सर्जन डॉ सिंह ने सदर अस्पताल के लेप्रोसी ओपीडी के एक कर्मी को भी औचक निरीक्षण में गायब पाया. सीएस ने बताया कि निरीक्षण के वक्त पारा मेडिकल वर्कर शैलेंद्र कुमार उपस्थित नहीं थे. इस आरोप में उनसे से जवाब-तलब किया गया है. डॉ सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित […]
बिहारशरीफ : सिविल सर्जन डॉ सिंह ने सदर अस्पताल के लेप्रोसी ओपीडी के एक कर्मी को भी औचक निरीक्षण में गायब पाया. सीएस ने बताया कि निरीक्षण के वक्त पारा मेडिकल वर्कर शैलेंद्र कुमार उपस्थित नहीं थे. इस आरोप में उनसे से जवाब-तलब किया गया है. डॉ सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये नेत्र विशेषज्ञ व पीएमडब्लू को निर्देश दिया गया है
कि स्पष्टीकरण का जवाब अतिशीघ्र दें.सदर अस्पताल के उपाधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि समय पर डॉक्टरों व कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये. रोस्टर के अनुसार ओपीडी, इमरजेंसी समेत अस्पताल में कार्यरत अन्य कर्मियों की उपस्थिति हरहाल में हो. आवश्यक जीवनरक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित रखें. ताकि डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक मरीजों को जीवनरक्षक दवा उपलब्ध करायी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




