Zomato और Domino's में छीने मोबाइल से किया ऑर्डर, डिलिवरी ब्वॉय से पिस्टल दिखा की लूटपाट, ऐसे हुआ खुलासा
प्रतीकात्मक फोटो
Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का बोलबाला बढ़ गया है. वो लूटपाट वाली मोबाइल से ऑनलाइन फूड आर्डर करते हैं और फिर डिलीवरी बॉय को भी लूट लेते हैं.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर में राहगीर से छीने गये मोबाइल फोन से अपराधियों ने जोमैटो पर ऑनलाइन चिकन और डोमिनोज से पिज्जा ऑर्डर करके लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय है. अपराधियों ने रविवार की रात पिस्टल के बल पर दो डिलीवरी ब्वॉय से लूटपाट किया है. विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की है. जख्मी डिलीवरी ब्वॉय अनिल कुमार सदर थाना क्षेत्र के कच्ची- पक्की का रहने वाला है. वह जोमैटो में काम करता है. वहीं सुधांशु कुमार हथौड़ी थाना के परमजीवर – ताराजीवर का रहने वाला है. मामले को लेकर सुधांशु कुमार ने सोमवार को अहियापुर थाने में प्राथमिकी के लिए लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
पीड़ित ने क्या बताया
सुधांशु कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि वह अखाराघाट रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है. रविवार की रात साढ़े नौ बजे पिज्जा का एक ऑर्डर लेकर जीरोमाइल चौक के समीप आदित्य विजन के सामने एक फील्ड में गया. वहां पहुंचते ही उसके गाड़ी का चाभी छीन लिया. उसके गर्दन पर बंदुक लगा दिया.
इसके बाद मोबाइल फोन, डोमिनोज का कलेक्शन चार हजार और उसका पर्सनल तीन हजार रुपये छीन लिया. अपराधियों ने जो ऑर्डर किया था वह हॉट बैग सहित छीन लिया. विरोध करने पर बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया. अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.
मोबाइल का टॉर्च जलाकर अपराधी बुलाया फिर…
डिलीवरी लेकर जब वह फील्ड में पहुंचा तो एक युवक उसको टॉर्च की रौशनी जला कर अपने पास बुलाया. जैसे ही वह डिलीवरी निकालने लगा कि उसको चारों तरफ से तीन- चार अपराधी घेर लिया. उसके साथ मारपीट करने लगा. पिस्टल सटा कर मोबाइल फोन व नकदी लूट लिया. हॉट पॉट भी छीन लिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
तीनों पीड़ित एक साथ थाने पहुंच घटना की दी जानकारी
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात साढ़े आठ बजे के आसपास बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा के रहने वाले राजा पासवान का मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया. उसी मोबाइल से पहले बदमाशों ने पहले जोमैटो पर ऑर्डर करके चिकन और चावल मंगाया. उसका ऑर्डर जब अनिल कुमार लेकर गया तो उसके साथ मारपीट कर लूटपाट किया. इसके बाद जोमैटो से पिज्जा का ऑर्डर लेकर सुधांशु पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट कर सारा सामान लूट लिया.
इसे भी देखें: Video: जहानाबाद में किन्नरों का बवाल, RPF थाने में घुसकर छुड़ा ले गए अपने साथी, कपड़ा उतार किया हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










