मुजफ्फरपुर जंक्शन के कायाकल्प पर भड़के ईसीआर जीएम, 2 साल में पूरा होगा विश्वस्तरीय स्टेशन का सपना

Updated:
विज्ञापन

जंक्शन पर निरीक्षण करते पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने की कवायद तेज हो गई है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इसके पुनर्विकास का काम चल रहा है. यह प्रोजेक्ट 2 साल में पूरा होगा और स्टेशन की क्षमता 3 गुना बढ़ाई जाएगी.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मुजफ्फरपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय रूप दिया जा रहा है. पूर्व मध्य रेल (इसीआर) के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का तीन घंटे तक गहन निरीक्षण किया. उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग और स्काईवॉक का जायजा लिया. इस दौरान समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

2 साल में पूरा होगा निर्माण, 3 गुना बढ़ेगी क्षमता

महाप्रबंधक ने बताया कि जंक्शन को वर्ल्ड क्लास बनने में लगभग 2 वर्ष का समय लगेगा. वर्तमान में यहां रोजाना 60 हजार यात्रियों की आवाजाही होती है. भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इसे 3 गुना बढ़ाकर 1.8 लाख यात्रियों की क्षमता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है. यातायात सुगम बनाने और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के लिए तीसरी व चौथी रेलवे लाइन बिछाने की योजना पर भी तेजी से काम जारी है.

छठ के बाद टूटेगी मुख्य इमारत, बनेगा भव्य कॉनकोर्स

परियोजना के तहत आगामी छठ महापर्व के बाद जंक्शन की मुख्य इमारत को तोड़-फोड़ और नवनिर्माण के लिए निर्माण एजेंसी को सौंपा जाएगा. नए डिजाइन में यात्रियों की सहूलियत के लिए एक भव्य कॉनकोर्स बनेगा, जो मुख्य भवन से सीधा जुड़ेगा. इससे यात्री बेहद आसानी से एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ-जा सकेंगे.

लापरवाही और जलजमाव पर जीएम की कड़ी नाराजगी

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कई कमियों पर कड़ा रुख अपनाया:

  • प्लेटफॉर्म संख्या-8 की रेल लाइन पर जलजमाव देखकर अधिकारियों पर भारी नाराजगी जताई और तुरंत जल निकासी की व्यवस्था का निर्देश दिया.
  • प्लेटफॉर्म 1 और 2 को जोड़ने वाले पुराने एफओबी का जर्जर ढांचा अब तक न हटाने पर आरएलडीए अधिकारियों को फटकार लगाई.
  • यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लटके हुए पुराने ढांचे को तत्काल प्रभाव से हटाने के सख्त आदेश दिए.

धीमी रफ्तार बनी चुनौती

जंक्शन पुनर्विकास की गति तय लक्ष्य से काफी पीछे चल रही है. एक साल पहले रेलवे बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष ने 2 साल का समय बताया था और अब वर्तमान जीएम ने भी दो वर्ष और लगने की बात कही है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के हाई प्रोफाइल इलाके में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 6 महिलाएं हिरासत में

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन