महिला की गला दबाकर हत्या, ससुराल वाले घर छोड़ फरार

Updated at : 15 Jun 2024 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
महिला की गला दबाकर हत्या, ससुराल वाले घर छोड़ फरार

मनियारी थाना क्षेत्र में एक महिला की गला दबाकर शनिवार को हत्या कर दी गयी़ घटना बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गये हैं. घटना को लेकर पीड़ित पिता वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडई डीह निवासी सुंदेश्वर साह ने मनियारी थाना में दामाद समेत चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है़

विज्ञापन

मामले में वैशाली जिला निवासी महिला के पिता ने दर्ज करायी प्राथमिकी दामाद समेत चार लोगों पर दहेज हत्या मार देने का लगाया आरोप प्रतिनिधि, मनियारी थाना क्षेत्र में एक महिला की गला दबाकर शनिवार को हत्या कर दी गयी़ घटना बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गये हैं. घटना को लेकर पीड़ित पिता वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडई डीह निवासी सुंदेश्वर साह ने मनियारी थाना में दामाद समेत चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है़ पिता ने बताया कि पुत्री गुड़िया कुमारी की शादी वर्ष 2021 में धूमधाम से थाना क्षेत्र के किनारु पेठिया निवासी दामाद दीपक साह के साथ की थी. उन्हें दो मासूम संतान भी है. साल भर से दीपक साह,रघुनाथ साह, मालती देवी, लक्ष्मी साह समेत ससुराल वालों ने मिलकर मेरी पुत्री गुड़िया कुमारी प्रताड़ित कर तीन लाख रुपये अपने माता-पिता से मांग कर देने की बात कहने लगे़ पैसा नहीं मिलने पर हत्या करने की धमकी देते थे़ बेटी को न्याय दिलाने के लिए पंचायती भी हुई थी, जिसमें पंचों के समक्ष दामाद दीपक साह, उसके पिता रघुनाथ साह समेत ससुरालियों ने संतोषजनक आश्वासन दिया कि आपकी पुत्री को अपनी बेटी की तरह रखेंगे़ अब ऐसी कोई शिकायत नहीं मिलेगी. कुछ दिन बाद ही चारों आरोपियों ने मिलकर मेरी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी. ग्रामीणों की ओर से जानकारी मिलने पर पहुंचा और देखा कि मेरी पुत्री का शव घर में पड़ा है़ उसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी है. पीड़ित पिता ने इन ससुरालियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गुहार लगायी है़ थानेदार उमाकांत सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन