दानापुर से जोगबनी के बीच नियमित 17 सितंबर से दौड़ेगी वंदे भारत

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
दानापुर से जोगबनी के बीच नियमित 17 सितंबर से दौड़ेगी वंदे भारत

Vande Bharat will run regularly between Jogbani

विज्ञापन

— यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे का बड़ा कदम, 15 सितंबर को होगा उद्घाटन स्पेशल का परिचालन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दानापुर और जोगबनी के बीच एक नयी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन का नियमित परिचालन 17 सितंबर से शुरू होगा. यह हाइ-स्पीड ट्रेन मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के कई महत्वपूर्ण शहरों को पटना से जोड़ेगी, जिससे यात्रियों को समय और यात्रा के अनुभव दोनों में लाभ मिलेगा. हालांकि, नियमित सेवा से पहले, इस ट्रेन का उद्घाटन 15 सितंबर को किया जाएगा. इस दिन यह ट्रेन गाड़ी संख्या 02631 फारबिसगंज-दानापुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में फारबिसगंज से चलायी जाएगी. उद्घाटन के बाद, यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर 17 सितंबर से नियमित रूप से दौड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन