वैशाली- गरीब रथ सहित कई अहम ट्रेनों का मार्ग बदला

Updated at : 29 Jun 2024 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
वैशाली- गरीब रथ सहित कई अहम ट्रेनों का मार्ग बदला

वैशाली- गरीब रथ सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग बदला

विज्ञापन

-गोंडा -बुढ़वल में एनआई कार्य के कारण मार्ग बदला, एक ट्रेन का परिचालन रद्द मुजफ्फरपुर. गोंडा-बुढ़वल तीसरी लाइन के कमीशनिंग के लिए एनआई कार्य होना है .ऐसे में वैशाली, गरीब रथ सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया है. जिसके तहत 2 जुलाई को नयी दिल्ली एवं सीतामढ़ी से खुलने वाली गाड़ी सं. 04004-04003 नयी दिल्ली-सीतामढ़ी-नयी दिल्ली स्पेशल का परिचालन रद्द किया गया है,इसके साथ ही सहरसा से 29 जून को खुलने वाली गाड़ी सं. 22551 दरभंगा-जलंधर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग, मनकापुर-अयोध्याधाम-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते चलायी जायेगी. सहरसा से 01, 02, 03 एवं 04 जुलाई, को खुलने वाली 12553 सहरसा-नयी दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. सहरसा से 01 जुलाई, को खुलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलेगी, दरभंगा से 29 जून एवं 01, 02, 03 एवं 04 जुलाई को खुलने वाली 02569 दरभंगा-नयी दिल्ली स्पेशल मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते, दरभंगा से 29 जून को खुलने वाली 05537 दरभंगा-दौराई स्पेशल बस्ती-मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते, बरौनी से 29 जून, 01, 02, 03 एवं 04 जुलाई, को खुलने वाली 02563 बरौनी-नयी दिल्ली स्पेशल मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते, बरौनी से 01, 02 एवं 03 जुलाई को खुलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते, बरौनी से 01 जुलाई को खुलने वाली 12521 बरौनी-एरणाकुलम एक्सप्रेस, मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते, बरौनी से 01 जुलाई को खुलने वाली 04061 बरौनी-दिल्ली स्पेशल मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते, मुजफ्फरपुर से 01, 02, 03 एवं 04 जुलाई को खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते, मुजफ्फरपुर से 29 जून को खुलने वाली 04313 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा के रास्ते, कटिहार से 02 जुलाईको खुलने वाली गाड़ी सं. 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल परिवर्तित मार्ग मनकापुर-अयोध्या धाम जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी. इसके अलावे गाड़ी सं. 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 03 जुलाई को 165 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी, गाड़ी सं. 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस गुवाहाटी से 03 जुलाई को 165 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन