ePaper

जिले के दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 15 से टीकाकरण

Updated at : 10 Sep 2024 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 15 से टीकाकरण

जिले के दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 15 से टीकाकरण

विज्ञापन

-स्वास्थ्य मंत्री वर्चुअल मोड में टीकाकरण कॉर्नर का करेंगे उद्घाटन

मुजफ्फरपुर.

नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर 15 सितंबर से टीकाकरण होगा. इसके लिये प्रत्येक प्रखंड के दो-दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण कॉर्नर बनाया गया है. जिले के प्रत्येक प्रखंड के दो-दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को चिन्हित कर टीकाकरण कराया जाना है. यहां पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार व गुरुवार को शून्य से पांच साल तक के बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जायेगा. सरकार ने फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे शुरू किया है. यदि, टीकाकरण कॉर्नर के माध्यम से संबंधित पंचायतों के लाभुकों को शत-प्रतिशत टीकाकृत किया जाता है तो इसे जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में संचालित किया जायेगा. 15 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के द्वारा वर्चुअल मोड टीकाकरण कॉर्नर का उद्घाटन किया जायेगा.

पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य की पहल

सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पूर्ण टीकाकरण के 95 प्रतिशत आच्छादन लक्ष्य की प्राप्ति करना है. कहा कि यह कदम टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है. यह पहल राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों का हिस्सा है. उन्होंने कहा की समाज के आखिरी पायदान के लाभुकों को संपूर्ण टीकाकरण के लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है, ताकि, शून्य से पांच साल तक के बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं को संपूर्ण टीकाकृत किया जा सके. सीएचओ व एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया है. सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व एएनएम को भी प्रशिक्षित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन