अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, तीनों रेफर

एनएच-27 पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर बलमी चौक के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन से कुचल कर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
एनएच-27 पर महमदपुर बलमी चौक के समीप हुई घटना प्रतिनिधि, मोतीपुर एनएच-27 पर मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर बलमी चौक के समीप बुधवार को अज्ञात वाहन से कुचल कर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनएचएआइ के एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से तीनों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन युवक मेहसी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे. तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक में ठोकर मार दी और भाग गयी़ सूचना के बावजूद काफी विलम्ब से पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची. इससे लोग काफी उग्र हो गये. लोगों का कहना था कि 112 नंबर पुलिसकर्मी एनएच पर उगाही में लगे रहते हैं. वही दुर्घटना से जख्मी हुए युवक बीच सड़क पर तड़प रहे थे. बावजूद इसके पुलिसकर्मी जख्मी को इलाज के लिए पुलिस गाड़ी में ले जाने को तैयार नहीं थे. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि जख्मी की पहचान मेहसी थाने के रंजय छपरा निवासी मुकेश पटेल के पुत्र राजा कुमार (18),संदीप कुमार (20) और दामोदरपुर के सरोज प्रसाद के पुत्र गोलू कुमार (22) के रूप में हुई है. श्री पांडे ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




