मुजफ्फरपुर: केंद्रीय मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी बने शिक्षक, जिला स्कूल के बच्चों को पढ़ाया पाठ

Updated:
विज्ञापन

जिला स्कूल में बच्चों को पढ़ाते केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सह सांसद राजभूषण निषाद

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

केंद्रीय मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने मुजफ्फरपुर के जिला स्कूल में छात्रों को विज्ञान पढ़ाया और उन्हें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Muzaffarpur School Teaching:  केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री सह मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी ने ब्रह्मपुरा स्थित जिला स्कूल में 9वीं व दसवीं के विद्यार्थियों की कक्षा ली. उन्होंने छात्र-छात्राओं को गणित, फीजिक्स एवं बॉयोलॉजी का पाठ पढ़ाया. इसके साथ ही बच्चों को संस्कार, बेहतर भविष्य और विकसित भारत के निर्माण के लिए खुद को बेहतर बनाने का मार्गदर्शन दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा बेहतर इंसान बनाती है और शिक्षित व्यक्ति ही अच्छे समाज और राष्ट्र का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

विज्ञापन

बड़ा सपना देखने की दी प्रेरणा, डीईओ और शिक्षक भी रहे मौजूद

मंत्री ने एक शिक्षक के रूप में छात्रों को प्रेरणा दी कि सपना हमेशा बड़ा देखना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

  • पढ़ाए गए विषय: 9वीं और 10वीं के छात्रों को गणित, फीजिक्स और बॉयोलॉजी पढ़ाया गया.
  • मार्गदर्शन: विद्यार्थियों को संस्कार, राष्ट्र निर्माण और उज्ज्वल भविष्य का पाठ पढ़ाया.
  • उपस्थिति: इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा, विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षक व अन्य उपस्थित रहे.

मंत्री की इस पहल की स्थानीय लोगों और छात्रों ने खूब सराहना की.

ये भी पढ़ें: डिजिटल डकैती: मुजफ्फरपुर में साइबर अपराधियों का तांडव, दो लोगों के खातों से उड़ाए 32 लाख


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन