अलग-अलग जगहों से दो छात्राएं लापता

Published by :SUMIT KUMAR
Published at :04 Jul 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से दो छात्राएं लापता

अलग-अलग जगहों से दो छात्राएं लापता

विज्ञापन

संवाददाता मुजफ्फरपुर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नीम चौक से गुरुवार की देर शाम एक इंटर की छात्रा लापता हो गयी. छात्रा मनियारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है और नीम चौक पर किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. छात्रा की मां ने शिकायत में बताया कि गुरुवार शाम करीब छह बजे उनकी बेटी से बात हुई थी. बेटी ने बताया कि वह सब्जी लेने जा रही है और लौटकर बात करेगी. वह अपनी दोस्त को कमरे पर छोड़कर अकेली निकली थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी. इसके बाद छात्रा की दोस्त ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी. परिजनों ने छात्रा की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस छात्रा की तलाश में जुटी है. इधर, नगर थाना क्षेत्र के एक महिला कॉलेज में इंटर में नामांकन कराने आई एक छात्रा कॉलेज के बाहर से लापता हो गयी. छात्रा के परिजनों ने इस मामले को लेकर नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन