जैतपुर में डूबने से दो बच्चों की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Apr 2024 1:44 AM
जैतपुर थाना क्षेत्र के बरदाहा मन में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. काफी खोजबीन के बाद रात में शव बरामद किया गया. इसके बाद घर में कोहराम मच गया.
प्रतिनिधि, सरैया जैतपुर थाना क्षेत्र में करजा थाना की सीमा पर गोपिधनवत पंचायत के बरदाहा मन में शनिवार की शाम डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी. काफी खोजबीन के बाद रात में शव बरामद किया गया. इसके बाद घर में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम में एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया. मृतक की पहचान बरदाहा के कृष्णा पासवान की बेटी अनिशा (सात) और सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही डुमरी निवासी मुन्ना पासवान के पुत्र सत्यम कुमार (10) के रूप में हुई. मामले में पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया पति प्रमोद सिंह, सुनील कुमार आदि ने बताया कि सत्यम अपने घर डुमरी से शनिवार को ननिहाल आया था. शाम में दोनों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे. देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर घर वालों ने खोजबीन शुरू की. काफी खोजबीन के बाद दोनों का शव वरदाहां मन के पानी में मिला. शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. थानाप्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों के डूबने से मौत होने की बात सामने आ रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










