ट्रक की ठोकर से दो बाइक टकरायी, एक सवार की मौत, एक घायल

सकराथाना क्षेत्र के एनएच-28 पर भुट्टा चौक के निकट शनिवार को ट्रक की ठोकर से दो बाइक की टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये.
समस्तीपुर के बाइक सवार ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ दम आक्रोशित लोगों ने खदेड़कर ट्रक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर भुट्टा चौक के निकट शनिवार को ट्रक की ठोकर से दो बाइक की टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में सकरा प्रखंड के मुरियारी निवासी चंदन कुमार (20) एवं समस्तीपुर जिले के नउआचक निवासी मो मुर्तुजा (50) शामिल हैं. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मो मुर्तुजा ने दम तोड़ दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने खदेड़कर ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने ट्रक चालक मो वसीर को गिरफ्तार कर लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मो मुर्तुजा की बाइक में ट्रक चालक ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर चंदन की बाइक से टकरा गयी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










