सर्द रातों में टूटी खिड़की के पास बैठकर किया सफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सर्द रातों में टूटी खिड़की के पास बैठकर किया सफर

विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को हुई परेशानी

मुजफ्फरपुर.

कोच की खिड़की टूटी हुई थी, जिसके कारण यात्रियों को पूरी रात ठंड में ठिठुरते हुए सफर पूरा करना पड़ा. जयनगर से नयी दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 12561 के खुलने के साथ ही शुभम ठाकुर सहित कई यात्रियों ने रेलमदद व अधिकारियों को टैग कर शिकायत की. बताया कि एस-5 जनरल कोच की खिड़की टूटी हुई है. ऐसे में ठंड में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा. दरभंगा के आसपास जब ट्रेन थी, तो यात्रियों ने शिकायत की, लेकिन उसके बाद समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर से ट्रेन गुजर गयी, लेकिन टूटी हुई खिड़की को ठीक नहीं किया गया. यात्रियों को पूरे कोच में ठंड के बीच यात्रा करनी पड़ी. वहीं डीआरएम समस्तीपुर ने मामले में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन