Muzaffarpur : व्यक्ति को दक्ष बनाने में प्रशिक्षण की अहम भूमिका
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 10 May 2025 9:48 PM
Muzaffarpur : व्यक्ति को दक्ष बनाने में प्रशिक्षण की अहम भूमिका
प्रतिनिधि, सरैया पीटीइसी पोखरैरा में वर्ग एक से पांच तक के सेवाकालीन शिककों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया. प्राचार्य हरिशंकर यादव ने कहा कि किसी व्यक्ति को दक्ष बनाने में प्रशिक्षण की अहम भूमिका है. इस कारण सभी शिक्षकों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेना चाहिए. साथ ही कहा कि सेवाकालीन प्रशिक्षण बच्चों के अधिगम का आकलन और उसके मूल्यांकन का मार्ग प्रशस्त करता है. वहीं प्रशिक्षण की समाप्ति पर प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. व्याख्याता शमीम अहमद ने कहा कि विद्यालय आधारित आकलन और मूल्यांकन बच्चों के प्राप्त ज्ञान को दृढ़ और स्थाई बनाता है. मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी संजय कुमार, व्याख्याता देवनंदन कुमार, देवेश यादव, सतीश यादव, संजीत कुमार, ज्योति कुमारी, डाॅ सरिता, आनंद राज, शिल्पी सिंह, योग शिक्षक आनंद कुमार सहित प्रशिक्षु शिक्षक नौशाद आलम, देशबंधु कुमार,अमर कुमार, अभिषेक कुमार, अरशद अली कादरी, राजीव शेखर, अजय कुमार यादव, धीरज कुमार, कुमारी आरती, दामिनी कुमारी, अंकिता कुमारी सहित 240 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










