ePaper

Muzaffarpur : सड़क को टू लेन करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे

Updated at : 31 Jul 2025 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur : सड़क को टू लेन करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे

Muzaffarpur : सड़क को टू लेन करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बंदरा

बूढ़ी गंडक नदी के रतवारा-ढोली घाट पर पुल निर्माण, बड़गांव टू शंकरपुर तेपरी पथ का मानक के अनुरूप निर्माण नहीं होने एवं रतवारा घाट से बाबा खगेश्वरनाथ महादेव मंदिर जाने वाली सड़क को टू लेन करने की मांग को लेकर रतवारा-ढोली घाट पुल बनाओ आंदोलन के बैनर तले बुधवार से संयोजक श्यामकिशोर के नेतृत्व में आधा दर्जन सामाजिक कार्यकर्ता रतवारा में आमरण अनशन पर बैठ गये. बुधवार के शाम में अनशनकारियों से वार्ता करने आये स्थानीय विधायक निरंजन राय भी मांग के समर्थन में अनशन पर बैठ गये. बताया कि सरकार से लेकर प्रशासनिक महकमे में लगातार पत्राचार करने के बावजूद कोई पहल नहीं होने पर आंदोलन का रुख अख्तियार करना पड़ा है. उन्होंने बताया कि उनके साथ मेघ रतवारा के अवधेश कुशवाहा, मतलुपुर के सीताराम प्रसाद, रामपुर दयाल के कृष्णमोहन कन्हैया, कृष्णमोहन कन्हैया, मेघ रतवारा के अमरेश कुमार और महेशपुर नरेश शर्मा भी अनशन पर बैठे हैं. बताया कि जब तक पुल निर्माण का घोषणा नहीं होता है, तबतक अनशन जारी रहेगा. आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह स्थानीय विधायक निरंजन राय ने अनशनकारियों के साथ पहले अनशन तोड़ने के लिए आग्रह किया और अनशनकारियों के द्वारा आग्रह न मानने पर स्वयं आमरण अनशन करने की घोषणा की है. साथ ही सांसद से गुरुवार को 11 बजे तक मुख्यमंत्री से प्रस्तावित रतवारा ढोली घाट पुल निर्माण का घोषणा करवाने और अनशन स्थल पर जनता और अपने विधायक का अनशन तोड़वाने की मांग की. अनशन को समर्थन देने राजद के जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता, राजद प्रदेश महासचिव बबलू कुशवाहा, जिला महासचिव विनय कुमार यादव समेत अन्य लोग भी पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन