ePaper

पंचायती राज विभाग के पास जायेगा गांव जवार की सक्सेस स्टोरी

Updated at : 03 Jun 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग के पास जायेगा गांव जवार की सक्सेस स्टोरी

The success story of Jawar village will go

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत निष्पादित परिवादों से संबंधित एक-एक सफल कहानियों को पंचायती राज विभाग जुटा रहा है. पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सभी राज्यों से 20-20 सफल कहानी से संबंधित तस्वीर की मांग की गयी है. इसके आलोक में संयुक्त सचिव ने सभी उप विकास आयुक्त से अपने जिले से एक-एक सफल कहानी का चयन कर इसकी तस्वीर उपलब्ध कराने को कहा है. बताया गया कि पिछली बार भी इसकी मांग की गयी थी, लेकिन अब तक यह अप्राप्त है. इसपर संयुक्त सचिव ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि मंत्रालय की ओर से इसकी मांग की गयी है. प्राथमिकता के आधार पर अपने-अपने जिलों से एक-एक सफल कहानी का चयन कर शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि इसे मंत्रालय को प्रेषित किया जा सके. विभागीय निर्देश के आलोक में ऐसे निष्पादित परिवाद का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि मंत्रालय की ओर से बैठक आयोजित की जानी है, जिसमें इसपर चर्चा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

I am working as a chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on district administration, political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन