जिला एकादश व सेल बोकारो का मुकाबला ड्रॉ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिला एकादश व सेल बोकारो का मुकाबला ड्रॉ

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

चतुर्भुज कप के तहत शहीद खुदीराम बोस मैदान में मुजफ्फरपुर जिला एकादश व सेल बोकारो के बीच का मुकाबला ड्रॉ रहा. पिछले मैच में हार से सबक लेते हुए मेजबान मुजफ्फरपुर जिला एकादश की टीम ने चतुर्भुज कप में शानदार वापसी की. उद्घाटन मुकाबले को धमाकेदार अंदाज में जीतने वाली सेल बोकारो की टीम को अंक विभाजन के लिए विवश किया.

दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को खेला गया रोमांचक मुकाबला गोल रहित ड्रा पर छूटा. शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में खेली जा रही अखिल भारतीय चतुर्भुज राम फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा मैच बहुत ही रोमांचक रही. दोनों टीमें लगातार गोल के लिए अटैक पे अटैक करती रहीं, लेकिन दोनों टीमों में से किसी को भी गोल करने में सफलता नहीं मिली. जहां सेल बोकारो की टीम यह मैच जीत कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का करना चाहती थी. वहीं मेजबान टीम को पहले जीत का इंतजार था. दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया. लेकिन उतार चढ़ाव भरा मुकाबला गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ. मैच के रेफरी मो सलाम, अरुण हंसदा, मो करार व इरशाद मलिक थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन