गोली लगने से घायल युवक की हालत नाजुक, पटना रेफर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 10:26 PM
कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी व गोली लगने से घायल युवक की पत्नी के बयान पर सोमवार को अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी.
दामोदरपुर में घर के पास अपराधियों ने युवक को मार दी थी गोली घायल की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी, पुलिस कर रही कार्रवाई कांटी. थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी व गोली लगने से घायल युवक की पत्नी के बयान पर सोमवार को अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी. विदित हो कि दामोदरपुर निवासी प्रमोद प्रसाद के 33 वर्षीय पुत्र शशि भूषण कुमार को मियां पकड़ी में रविवार की रात अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी. परिजन ने बताया कि उसका एक घर मियां पकड़ी में भी है. उस घर से कुछ ही दूरी पर शशि भूषण को गोली मारी गयी है. थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने बताया कि गोली लगने से घायल शशि भूषण कुमार की पत्नी अमृता कुमारी के बयान पर अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया कि घायल की हालत गंभीर देख उसे मुजफ्फरपुर से पटना के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है. घायल शशि भूषण अभी बयान देने की स्थिति में नहीं था, जिस कारण उसकी पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कांटी पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. एक को उठाकर पुलिस कर रही पूछताछ बताया गया कि कांटी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कांड में संलिप्त एक संदिग्ध को उठाकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, कांटी पुलिस ने लगभग कांड की गुत्थी सुलझा ली है. बताया कि अभी पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे है़ं परंतु कांटी पुलिस पुख्ता सबूत मिल जाने के बाद ही घटना का उद्भेदन करेगी़ हालांकि पुलिस इस विषय में कुछ भी बोलने से बचती रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










