Muzaffarpur : अमरख चौर में पोखर से युवक का शव बरामद
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 10:18 PM
Muzaffarpur : अमरख चौर में पोखर से युवक का शव बरामद
प्रतिनिधि, मनियारी थाना क्षेत्र की अमरख पंचायत के अमरख चौर स्थित एक पोखर में सोमवार की सुबह डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अमरख गांव निवासी लक्ष्मण कुमार के 18 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया प्रतिनिधि शेखर रजक ने बताया कि शुभम रविवार की देर शाम अपनी मां को खोजने की बात कहकर घर से निकला था़ लेकिन वह देर रात तक नहीं लौटा. परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिला. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने अमरख चौर के पोखर में शुभम कुमार का शव देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










