ePaper

नशीला जूस पिलाकर लूटी हुई ऑटो को सदर पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 21 Jul 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
नशीला जूस पिलाकर लूटी हुई ऑटो को सदर  पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर थाना क्षेत्र के पताही रोड से लूटी गयी ऑटो मड़वन के एक चौर से बरामद हुई है. पुलिस को इस वारदात में शामिल शातिर गिरोह के कुछ सदस्यों का सुराग मिला है. इसी आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. यह घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट निवासी ऑटो चालक मुकेश कुमार के साथ हुई थी. उसने सदर थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी. मुकेश ने पुलिस को बताया कि जीरोमाइल स्टैंड पर दो युवक उसके पास आये. उन्होंने मड़वन जाने के लिए ऑटो रिजर्व किया था. मड़वन पुल के पास पहुंचते ही युवकों ने उसे फ्री में गन्ने का जूस पिलाने की बात कही. जूस पीते ही मुकेश को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया. जिसके बाद दोनों युवक उसका मोबाइल, पर्स, नकदी और ऑटो लेकर फरार हो गए थे. पुलिस ने लूटी गई ऑटो को मड़वन के एक चौर से बरामद कर लिया है. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन